बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में ज़िला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न डीएम ने संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बहराइच में संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पूर्ण पेयजल परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तगत किये जाने की समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।