बहराइच: गोपिया बैराज के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपिया बैराज के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। मोतीपुर पुलिस ने बताया कि अभी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराई जा रही है। पुलिस पहचान में जुटी हुई है।