श्री गंगानगर: अष्टम पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक, नेहरू पार्क से हुई शुरुआत
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 9, 2026
श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 देशभर में 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जायेगा।।पोषण पखवाडे का उदघाटन गुरुवार को प्रातः 8.30 बजे नेहरू पार्क श्रीगंगानगर से किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाई गई और हाथों में स्लोगन व पोस्टर्स लिए हुए पोषण रैली निकाली गई।