मंझनपुर: जाफरपुर महावा में सार्वजनिक रास्ते में निजी दरवाजे ना बनाने के विवाद का पुलिस और राजस्व टीम ने कराया समझौता
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के और पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में एक सार्वजनिक मार्ग पर निजी द्वार खोलने का विवाद था।इस विवाद को लेकर कई तरीके की बातें सामने आई थी जिसमें एक दूसरे वर्ग का बाइकाट करने की भी बात आई थी। राजनीतिक लोगों ने कई तरीके की अफवाहें उड़ाई थी। राजस्व और पुलिस टीम ने यहां पर मामले का समझौता शनिवार को जाकर करा दिया है।