लखनपुर: आकाशीय बिजली गिरने के बाद धोबाकछार मोहल्ला अंधेरे में डूबा, बिजली विभाग मौन: पूर्व सरपंच जॉन बलिहार
लखनपुर विकासखंड के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ला इन दिनों अंधेरे में है जहाँ आकाशीय बिजली गिरने के बाद अब लोग अंधेरे में जीवन बसर करने मजबूर हैं। मोहल्ले में करीब दो सप्ताह से बिजली नहीं होने से लोगो को काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। चूँकि सरगुजा में इन दिनों बारिश का दौर जारी है।