माडा: महान एनर्जेन लिमिटेड बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न
माडा तहसील अंतर्गत बड़ोखर स्थित महानएनर्जेन लिमिटेड के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए गुरुवार को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न हो गई जिसमें सिंगरौली जिले के अपर कलेक्टर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिंगरौली के क्षेत्रीय अधिकारी एवं माडा के उपखंड अधिकारी व पुलिस के सबडिवीजन ऑफिसर मौजूद रहे।