गिरियक: गिरियक में अवैध बालू खनन के दौरान धंसी मिट्टी,16 वर्षीय किशोर की दबकर मौत
गिरियक थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में अवैध बालू खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बालू और मिट्टी धंसने से 16 वर्षीय किशोर रौशन चौधरी की दबकर मौत हो गई। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय मुसहरी गांव निवासी मनोज चौधरी का पुत्र था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और अन्य मजदूर मौक