दिनांक 12 जुलाई को थाना काकादेव पर देवेंद्रनाथ वर्मा द्वारा विजय नगर चौराहे स्थित उनकी ज्वेलरी एवं वस्त्र की दुकान से ज्वेलरी व नगदी से भरा बैग चोरी होने की सूचना दी गई। वादी के अनुसार, सुरेन्द्र नामक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से दुकान पर आकर विश्वास बनाकर बैठता था और 11 जुलाई को अवसर पाकर बैग लेकर फरार हो गया। सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चार पुलिस टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ0 अर्चना सिंह
@Uppolice @Dcpcentralknr