रावतसर: एमडी स्कूल में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक मरीजों की हुई निशुल्क जांच
आमजन को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में शुक्रवार को एमडी स्कूल रावतसर में निशुल्क आयुर्वेद नेचुरो पैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया शिविर में 150 से अधिक मरीजों की हुई जांच शिविर का शुभारंभ वैलनेस व आयुष रिसर्च सेंटर संचालक बाबूलाल जुनेजा सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया