आज दिनांक 12.07.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर @ravikant_gaud द्वारा पुलिस लाइन महोबा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया तथा सभी से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। 🌳
#TreePlantation #EkPedMaaKeNaam
13 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026