बैरसिया: हबीबगंज थाना क्षेत्र में वशीकरण से धोखाधड़ी का मामला सामने आया
Berasia, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में वशीकरण कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात आरोपियों ने उनको अपने वश में कर लिया था। इसके बाद उनके कान में पहने हुए सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिए। जब वो घर पहुंची, तो उनको होश आया। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।