जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों को तेज और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है। खलीलाबाद के सदर एसडीएम अरुण कुमार को मेहदावल स्थानांतरित किया गया, जबकि हृदय राम तिवारी को सदर एसडीएम का कार्यभार सौंपा गया। तिवारी ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।