पटना ग्रामीण: सचिवालय थाने में सचिवालय-2 SDPO साकेत कुमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुम हुई बालिका को किया गया बरामद
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से एक बालिका 13 अप्रैल को गुम हो गई थी। जिसकी सूचना थाने को दी गई। मामले को लेकर त्वरित कार्यवाही द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उस बालिका को बक्सर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं इस मामले को लेकर सचिवालय थाने में सचिवालय-2 एसडीपीओ साकेत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर पूरे मामले की जानकारी दी।