बिजनौर: मंडावर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | Jun 20, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे मंडावर पुलिस ने बाइक चोर गैंग की एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। बीते 10 जून को मंडावर के गांव करीमपुर नंगली निवासी राजेंद्र ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंडावर पुलिस ने जांच की तो आरोपी पकड़ में आया गिरफ्तार आरोपी का नाम देशराज है। जो जनपद अमरोहा का रहने वाला है। बाइक बरामद करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया है