कोल: अलीगढ़ पुलिस ने खोए/गिरे 40.51 लाख के 235 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को दिए, खिले चेहरे
Koil, Aligarh | Apr 6, 2026 अलीगढ़ पुलिस ने खोए और गिरे 40 लाख 51 हजार के 235 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए इन मोबाइल फोन को वितरित करने के लिए एसएसपी नीरज जादौन ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया। इस दौरान एसएसपी नीरज जादौन और एसपी क्राइम ममता कुरील ने मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सौंप दिए।