कुरावली: कुरावली पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले को किया गिरफ्तार, 720 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद
पुलिस के अनुसार, टीम चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला कानून गोयान में भूरे के मकान के सामने एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 720 रुपये नकद, एक सट्टा पर्ची और एक नीला पेन बरामद हुआ।