मंझनपुर: एसपी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए दिया सख्त संदेश, मंझनपुर में न्यायालयी प्रकरणों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और उन्हें न्यायालय से शीघ्र सजा दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में न्यायालय संबंधी प्रकरणों एवं अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान लंबित मुकदमों की प्रगति, गवाहों की उपस्थिति, सम्मनों और वारंटों की तामीला आदि के दिए निर्देश।