देव: तीताई बिगहा में मातम, नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, सांसद अभय कुशवाहा ने जताया शोक
Deo, Aurangabad | May 11, 2026 औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के देव प्रखंड अंतर्गत तीताई बिगहा गांव में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। खेल खेलने के दौरान नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की असामयिक मौत हो गई। मृतकों में राजकुमार मिस्त्री के इकलौते पुत्र आर्यन कुमार (10 वर्ष) तथा अनीश कुमार के पुत्र शिवम कुमार (6 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों क