विदिशा: सिरोंजथाना के गंगाखेड़ी में सडक पर पैदल चल रहे 46वर्षीय व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,मेडिकलकॉलेज मे हुई मौत करायाPM
सिरोंज थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाखॆडी में रहने वाले 46 वर्षीय श्रीराम शर्मा और उनके भाई कल्याण शर्मा पैदल सड़क किनारे चल रहे थे दोनों के बीच थोड़ी सी दूरी थी। इस बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने श्रीराम शर्मा को टक्कर मार दी, पिछले पहियों की चपेट में उनके पैर बुरी तरह घायल हो गए॥ उन्हें पहले सिरोंज, और बाद में मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।