विष्णुगढ़: कुम्हरटोली में भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
कुम्हरटोली में भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर हुआ मंथन। हजारीबाग-कुम्हरटोली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड समेत हजारीबाग जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए।