बाह: बाह में संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, भाई ने हत्या का आरोप लगाया
बाह थाना क्षेत्र के गांव इंद्रायणी निवासी 16 वर्षीय ध्रुव की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ध्रुव बाइक से भदरौली गया था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि उसकी बाइक मैनपुरी-बटेश्वर-आगरा रेलवे ट्रैक के पास पड़ी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ध्रुव को मृत अवस्था में पाया। मृतक के भाई करन ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है