बैरिया: पूजहा में गंडक नदी का काटाव तेज, आक्रोशित ग्रामीण ने किया प्रदर्शन #jansamasya
गंडक नदी द्वारा पूजहां में कटाव तेज हो गया है। नदी कटाव करते हुए चंपारण तटबंध के काफी समीप पहुंच गई है। यह काटो पूजाहां थाना के ठीक सामने नदी कर रही है। एकाएक कटाव तेज होने से लोगों में दहशत कायम हो गया है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी तरह का बचाव कार्य नहीं होने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.