बेगूसराय: बेगूसराय में नीति आयोग के मिशन निदेशक ने आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
बेगूसराय में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अतिरिक्त मिशन निदेशक आनंद शेखर ने योजना और विकास विभाग के मुख्यालय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यालय अस्पताल के साथ-साथ तेघरा प्रखंड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. आनंद शेखर ने इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी.