नैनीताल पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा भविष्य में कांग्रेस का उभरना मुश्किल है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आत्मघाती है। पार्टी को चुनावी नतीजों से सबक लेने की जरूरत है। आपसी एकता की कमी से वह वर्ष 2027 में होने जा रही चुनाव में और नीचे आएगी।