रानीगंज: उमस भरी गर्मी के बीच रिमझिम बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत दी। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और कुछ ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही मौसम का मिजाज बदला और तापमान में गिरावट महसूस की गई।