आगामी 17 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार की पूर्वी चंपारण की संभावित यात्रा को लेकर बंजरिया बाजार समिति जाने वाली सड़क व नाला निर्माण शुरू। सोमवार चार बजे वार्ड 22 के पार्षद चुनचुन ने बताया कि बाजार समिति से पंडाल जाने वाली सड़क किनारे पक्का नाला का निर्माण हो रहा है। सीएम बाजार समिति में हुए निर्माण का निरीक्षण कर सकते है। जेई,मैनेजर सहित अन्य अधिकारी दौरा कर रहे।