देवली: गौ-तस्करी प्रकरण में 7 माह से फरार आरोपी को देवली पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुरानी मामले में की कार्रवाई
Deoli, Tonk | Jun 6, 2026 गौ-तस्करी प्रकरण में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार देवली पुलिस ने गौ-तस्करी के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उप अधीक्षक देवली हेमराज मुण्ड के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।