परसवाड़ा: तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत, इलाज में देरी पर सवाल
पांडेवाड़ा के पास रविवार सुबह एक चीतल अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल चीतल को ऑटो से लामता ले जाने का प्रयास किया। हालांकि पशुचिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण उसका इलाज न