मुज़फ्फरनगर: बागपत की मासूम को न्याय दिलाने के लिए भाकियू तोमर ने 30 जून को CM कार्यालय घेरने का किया ऐलान
रामपुर तिराहा स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई।बागपत की तीन वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई।संगठन ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी, लेकिन संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर 30 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।