नदबई: खांगरी बाइपास के पास तेज रफ्तार डस्ट से भरे डंपर ने युवती को कुचला, हुई मौत
नदबई में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय पायल की जान चली गई। पायल अपनी मां सुनीता देवी के साथ रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। खांगरी बाइपास के पास पीछे से तेज रफ्तार डस्ट से भरे डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि पायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई।