बीकानेर: बीकानेर में 31 जुलाई तक स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 6 से 31 जुलाई तक बाल वाहिनी वाहनों की विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यातायात पुलिस स्कूल वाहनों के दस्तावेज, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, तेज गति, गलत ओवरटेक और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि कमि