राजगढ़: राजगढ़ में 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा, जिला सदर ने दी जानकारी
अंजुमन इस्लाम कमेटी सदर हाजी हनीफ खान ने जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ जिले में 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान राजगढ़, ब्यावरा खिलचीपुर, माचलपुर में चल समारोह निकल जाएंगे इसके साथ ही अन्य जगहों पर जलसा तकरीर के प्रोग्राम होंगे।