गोहरगंज: मंडीदीप में गैस के लिए 250 लोग लाइन में लगे, खाद्य निरीक्षक ने कहा- आज 600 सिलेंडर उपलब्ध हैं, घबराएं नहीं
मंडीदीप में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मंगलवार सुबह लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। उपभोक्ता सुबह से ही शासकीय खेल मैदान और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इससे पहले सोमवार को लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।