विराटनगर: गालावास के माताजी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी, पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Viratnagar, Alwar | May 17, 2026
गालावास। मैड पुलिस चौकी क्षेत्र के माताजी मंदिर में अज्ञात चोर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व धार्मिक सामग्री चुराकर फरार हो गए। पुजारी हनुमान मीणा ने बताया कि चोर 15 चांदी के छत्र, सोने की नथ, टीका, मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब व पीतल की तीन झल्लर ले गए।