गुना नगर: जिला पंचायत विश्राम गृह में रोजगार मेला, 529 युवाओं को नौकरी और 3136 को ₹21.30 लाख का हितलाभ मिला
गुना जिला पंचायत विश्राम गृह में 26 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शामिल हुए जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीणा ने बताया, निजी क्षेत्र की 12 कंपनियां शामिल हुई जिले के 850 युवकों ने पंजीयन कराया 529 का कंपनियों ने चयन कर मौके पर ऑफर लेटर प्रदान किए। विभिन्न योजनाओं के 3136 हितग्राहियो को 21 करोड़ 30 लाख का हितलाभ वितरण हुआ।