आंवला: आंवला के सिरौली में रात्रि चौपाल में पशुधन मंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
Aonla, Bareilly | Jun 13, 2026 आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बड़ा गांव में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की देररात्रि 11 बजे एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस चौपाल का शुभारंभ किया और अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।