सरदारशहर एसडीएम कार्यालय के बाहर सोमवार को अभिभाषक संघ ने एसडीएम के रीडर संदीप भोजक के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। वकील रीडर को हटाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता पिछले करीब दो माह से न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने विरोध तेज कर दिया।