सहावर: नगला माँधों में तीन लोगों की मौत के मामले में विधायक हरिओम वर्मा ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाख रुपए के चेक
बुधवार को क्षेत्र के अमापुर विधायक हरिओम वर्मा सीधे नगला माँधों गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने आकाशीय बिजली की खौफनाक आपदा में अपनों को खो चुके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। काल के गाल में समाए ग्रामीणों के परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक ने शासन द्वारा भेजी गई 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक उनके हाथों में सौंपे।