गाज़ियाबाद: वेव सिटी थाने में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ दी गई शिकायत, मुकदमा दर्ज कराने की रखी गई मांग
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पर इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ गुरुवार सुबह शिकायत की गई है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस्लामिक कुरान की वजह से ही दुनिया में जघन्य अपराध हो रहे हैं। शिकायकर्ता ने इस मामले में पैगंबर मुहम्मद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग गाजियाबाद पुलिस से की है।