शिकोहाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान
बताया गया शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास करीब पांच किलोमीटर दूरी पर बीती रात मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख़्त रविवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम ग्रह पर आकर कर ली। मृतक का नाम 35 वर्षीय नीरज पुत्र रघुराज सिंह निवासी जोनामई जसराना बताया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।