रतनी फरीदपुर: झूनाठी अखाड़ा में मोहर्रम का ताजिया जुलूस, लोगों ने दिखाए पारंपरिक करतब
मोहर्रम के अवसर पर झूनाठी अखाड़ा से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जो निर्धारित मार्ग से विभिन्न स्थानों तक पहुंचा। जुलूस में मोहम्मद इम्तियाज, मंसूर खलीफा, दानिश, मकसूद, जावेद और अख्तर सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा करतबों का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।