धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत समहुता गांव के बाधार से पुलिस ने 61 बोतल ब्लू लाइम शराब बरामद की है। शराब को पुआल के नीचे छुपाकर रखा गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्करी के उद्देश्य से इसे सुरक्षित स्थान पर छिपाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर धनसोई पुलिस ने छापेमारी कर इस बड़ी खेप को बरामद किया। धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दूबे ने बताया कि जांच हो रही है।