सुपौल: सुपौल में फर्जी क्लिनिक पर प्रशासन का छापा, ऑपरेशन के बीच डॉक्टर गायब; 8 मरीज भर्ती मिले, क्लीनिक सील
Supaul, Supaul | Jul 31, 2026 सुपौल जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जबकि वहां ऑपरेशन के बाद आठ मरीज भर्ती पाए गए। जिसको सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया।