नवाबगंज: धानकुट्टी में मखाना की वैज्ञानिक खेती और रोजगार पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
भारत सरकार के राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा संचालित 'मखाना विकास परियोजना' के अंतर्गत, जनपद बाराबंकी के मसौली ब्लॉक स्थित ग्राम धानकुट्टी में 'मखाना की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण और रोजगार के अवसर' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार 2 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।