बरहरुवा: बरहरवा में उन्नति का पहिया के तहत छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण
बरहरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को उन्नति का पहिया योजना के तहत बालक मध्य विद्यालय के अष्टम कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बरहरवा अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ संजय शुक्ला, कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।