नवाबगंज: हरख गांव में अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार, दर्जनों गांव अंधेरे में, बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर
हरख गांव में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस गांव में करीब कई दिनों से बिजली न आने से गांव अंधकार में डूबा हुआ है और बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटे गायब होने की वजह से ग्रामीणों का जीना माहौल हो गया है।