लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव के बहियार में काम करने के दौरान जहरीले बिच्छू के डंक मारने से महिला हुई मूर्छित।
जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव के बहियार में खेत में काम कर रही एक महिला को जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया जिससे महिला खेत में ही मूर्छित हो गई।जिसे उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया।जहां महिला का उपचार किया गया।महिला की पहचान तेतराहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी राजेश महतो की पत्नी प्रभादेवी के रूप में की गई।