बाह: बटेश्वर में 2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस
तीर्थधाम बटेश्वर में मंगलवार को नवरात्र समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे से शाम 7 बजे तक करीब 2000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में कराया गया। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ और थाना प्रभारी डीपी तिवारी