दरभंगा: DMCH के MCH वार्ड में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सभी को सुरक्षित किया गया शिफ्ट
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के MCH यानी मातृ एवं शिशु अस्पताल के वार्ड में देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं नहीं हुआ। इस संदर्भ में शनिवार की सुबह 11 बजे मौजूद लोगों ने जानकारी दी।