बौंसी: लखपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने सुने घर से लाखों रुपये चुराए
Bausi, Banka | May 6, 2025 पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार देर रात लाखों की चोरी को अंजाम दिया। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे पंचवारा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गृह स्वामी निरंजन प्रसाद सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया गया कि वह शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर 70000 रुपए नगदी सहित जेवरात की चोरी कर ली।